Kasganj news स्वयंसेवकों ने पंचकोसीय परिक्रमा के लिए घर-घर जगाई अलख

Nov 28, 2025 - 18:56
0 0
Kasganj news स्वयंसेवकों ने पंचकोसीय परिक्रमा के लिए घर-घर जगाई अलख

स्वयंसेवकों ने पंचकोसीय परिक्रमा के लिए घर-घर जगाई अलख

अमांपुर कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने मोक्षदा एकादशी पर 1 दिसंबर को सूकर क्षेत्र सोरों जी में संपन्न होने वाली पंचकोसीय परिक्रमा को लेकर शुक्रवार को नगर में जन जागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें परिक्रमा के लिए घर-घर जाकर अलख जगाई गई और पत्रक का वितरण कर सभी से पंचकोसीय परिक्रमा में शामिल होने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को 1 दिसंबर को होने वाली पंचकोसी परिक्रमा में जाने को जागरूक किया। इस अवसर पर नगर संघचालक राकेश पाराशर, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, रामजीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, आचार्य खुशी राम, आचार्य लखमीचंद, आचार्य अमर सिंह, आचार्य प्रवेश कुमार, उमाशंकर साहू, भाजपा नेता बिजेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, धीरज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, विधानसभा संयोजक दरवेश फौजी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, मनोज गुप्ता, आदित्य नंदन, गौरव गुप्ता, राहुल जौहरी, आकाश गुप्ता सर्राफ, पुष्पेंद्र आरएसएस, सौरभ वर्मा, सोनू गुप्ता, मोहनलाल शाक्य, आयुष भारद्वाज, अजय सिसौदिया, श्याम शाक्य, संजीव माहेश्वरी, रूद माहेश्वरी, प्रभात सोलंकी, सचिन सोलंकी, मुनेंद्र राजपूत आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User