Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास खण्ड कासगंज, पोलिंग बूथ संख्या 305/306 अशोक नगर का किया औचक निरीक्षण।

Nov 28, 2025 - 18:09
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास खण्ड कासगंज, पोलिंग बूथ संख्या 305/306 अशोक नगर का किया औचक निरीक्षण।

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास खण्ड कासगंज, पोलिंग बूथ संख्या 305/306 अशोक नगर का किया औचक निरीक्षण।

 योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुॅचे यह सुनिश्चित किया जाये- जिलाधिकारी

 कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विकास खण्ड कासगंज का किया औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों का जायजा लिया और विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान मनरेगा में 4 लोग उपस्थित मिले विकास खण्ड पंजिका में 13 लोग उपस्थित मिले हरपाल सिंह जेई तीन दिन से अनुपस्थित पाये गये इन्हे जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई के सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुॅचे यह सुनिश्चित किया जाये। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (ैण्प्ण्त्द्ध के तहत पोलिंग बूथ संख्या 305/306 अशोक नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथ में उपस्थित बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण की जानकारी ली और अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User