यूनिटी मार्च/ पदयात्रा: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में दी हरी झंडी

Nov 16, 2025 - 08:05
0 11
यूनिटी मार्च/ पदयात्रा: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में दी हरी झंडी

block-350 block-350

यूनिटी मार्च/ पदयात्रा: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में दी हरी झंडी

*सरदार पटेल जयंती पर विशाल यूनिटी मार्च/ पदयात्रा' का आयोजन*

मैनपुरी । अजय किशोर। मैनपुरी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को एक भव्य यूनिटी मार्च/पदयात्रा का आयोजन किया गया। अमन इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुई यह पदयात्रा आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्ण विद्यालय तक पहुँची। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ भोगाँव विधायक पंडित रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह, एसपी नगर अरुण कुमार, और सीओ नगर संतोष कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ पैदल चलकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यह विशाल रैली एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ आगे बढ़ी, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर सक्रिय रूप से भाग लिया। पदयात्रा का विशेष आकर्षण सुदिति ग्लोबल एकेडमी द्वारा लाया गया 100 मीटर लंबा तिरंगा रहा। डॉक्टर किरण सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मेरी स्कूल और यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने इसमें भागीदारी सुनिश्चित की।

पदयात्रा की शुरुआत में सरदार पटेल और माँ सरस्वती के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। रैली में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के साथ जिले के अन्य अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, भोगाँव विधायक राम नरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जागीर ब्लॉक प्रमुख मुनेश सिंह चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, धीरू राठौर, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, दीपक चौहान, राहुल सक्सेना, नीरज मिश्रा सहित अन्य भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदयात्रा का समापन लॉर्ड कृष्ण विद्यालय में हुआ, जहाँ एक संक्षिप्त सभा आयोजित की गई और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के संदेश को दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User