शिकोहाबाद तहसील में अपनी कुछ मांगो को लेकर लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

Nov 15, 2025 - 22:09
0 29
शिकोहाबाद तहसील में अपनी कुछ  मांगो को लेकर लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, फिरोजाबाद इकाई द्वारा उप शाखा तहसील शिकोहाबाद में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरने का उद्देश्य प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों की विभिन्न मांगों को उठाना था।

 मुख्य मांगें: 1. पारिश्रमिक वेतनमान उच्चीकरण 2. पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि 3. ए.सी.पी. विसंगति का निवारण 4. भत्ता में वृद्धि 5. पदनाम परिवर्तन 6. अन्तर्मण्डलीय स्थानांतरण की सुविधा 7. पेंशन विसंगति का समाधान 8. राजस्व पुलिस चौकी की व्यवस्था

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिवांश मोहन मिश्रा और सचिव शरद दुबे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया और जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की अपील की। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि उनकी मांगें जल्द ही पूरी नहीं की गईं तो वे आगे भी आंदोलन को मजबूती से जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से मांगों पर सकारात्मक विचार करने की अपील की है।

इस मौके पर उपस्थित रहे लेखपाल रक्षपाल सिंह,अवनेंद्र प्रताप सिंहअनुज प्रताप सिंह,सचिन राज ,पीयूष यादव,ब्रजेश कुमार,अतुल यादव,गौरव यादव,सीमा लेखपाल, अंजली लेखपाल,रति लेखपाल, पूजा लेखपाल आदि।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User