UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपीपीएससी में 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपीपीएससी में 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

Sep 21, 2023 - 18:00
0 26
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपीपीएससी में 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 तक है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in देख सकते हैं। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2023 के माध्यम से 2240 पद भरे जाएंगे। इसमें से 171 पद स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं और 2069 रिक्तियां चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (महिला) के पद के लिए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 अगस्त 2023

आवेदन की अंतिम तिथि- 29 सितंबर 2023.

रिक्ति विवरण(Vacancy details)

कुल पद- 2240
स्टाफ नर्स (पुरुष) - 171 पद

स्टाफ नर्स (महिला) - 2069 पद

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यूपीपीएससी नर्स भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

वेतन (Salary)

यूपीपीएससी नर्स भर्ती 2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये मिलेगा।

आवेदन शुल्क (Application fee)

अनारक्षित आर्थिक कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 125 है। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 और विकलांग व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 25 निर्धारित है।

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • कैंडिडेट सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर ‘A-3/E-1/2023 , 21/08/2023 लिंक पर क्लिक करे।
  • अपना पंजीकरण करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User