दहेज की भेंट चढ़ी सात माह की गर्भवती विवाहिता, पति समेत ससुराल वाले फरार

Nov 03, 2025 - 07:57
0 46
दहेज की भेंट चढ़ी सात माह की गर्भवती विवाहिता, पति समेत ससुराल वाले फरार

block-350 block-350

दहेज की भेंट चढ़ी सात माह की गर्भवती विवाहिता, पति समेत ससुराल वाले फरार

मैनपुरी। अजय किशोर। मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम थोरबा में दहेज के लिए सात माह की गर्भवती विवाहिता 26 वर्षीय प्रियंका की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के पिता बृजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि शादी (30 जून 2021) के बाद से ही पति दीपक, भाभी रेखा और चाचा ससुर दहेज की माँग पूरी न होने पर प्रियंका को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार मारपीट और पंचायतें होने के बावजूद प्रताड़ना जारी रही, जिसका परिणाम शनिवार को प्रियंका की हत्या के रूप में सामने आया। शनिवार को गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब प्रियंका की हालत नाजुक हुई, तो उसे जिला अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया।

इसी दौरान तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी पति दीपक ने मृतका के भाई गुलशन को फोन कर बताया कि "तुम्हारी बहन मर गई है, अस्पताल से ले जाओ।" अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने प्रियंका का शव देखा, जिसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। मृतका की बहन अंजलि ने भी इसे दहेज के लिए की गई हत्या बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पति दीपक, भाभी रेखा और चाचा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User