लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Oct 31, 2025 - 21:26
 0  0
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट में हुआ  शपथ ग्रहण समारोह
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

अलीगढ़ । भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कमिश्नरी एवं कलैक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कमिश्नरी में आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ संगीता सिंह एवं कलैक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प दियाया। दोनों अधिकारियों ने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश के एकीकरण में उनकी भूमिका पर प्रकाश भी डाला।

 इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी दूरदर्शिता, निष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति से हम सभी को सदैव सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त अरुण कुमार, वीके सिंह, डीएफओ नवीन प्रकाश, एडीएम पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, किंशुक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।