लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर कासगंज पुलिस द्वारा किया गया “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

Oct 31, 2025 - 19:53
0 3
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर कासगंज पुलिस द्वारा किया गया “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

block-350 block-350

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर कासगंज पुलिस द्वारा किया गया “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

कासगंज। दिनांक 31.10.2025 को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कासगंज पुलिस द्वारा जनपद में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से आज प्रातः “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती बबिता चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ0प्र0, जिलाधिकारी कासगंज श्री प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, एकता की दौड़ में जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा सम्भ्रात नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 “रन फॉर यूनिटी” थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्रांतर्गत बी.ए.वी. इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कासंगज सोरों रोड़ से होते हुए पुलिस लाइन परेड़ ग्राउण्ड़ पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता हमारी जिम्मेदारी” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से शहर में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाया। पुलिस लाइन पहुंच कर रिक्रूट आरक्षियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। “सरदार पटेल के जीवन से हमें देश की एकता, समर्पण और सेवा की प्रेरणा मिलती है। आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें।

” इसी क्रम में जनपद के समस्त थानो पर रन फॉर य़ूनिटी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें थानो का समस्त पुलिस स्टॉफ, स्कूल कॉलेज के विधार्थी, आमजन व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार एवं अन्य सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User