दीपावली के मद्देनज़र मैनपुरी में मिलावटखोरों पर नकेल

Oct 15, 2025 - 21:15
0 0
दीपावली के मद्देनज़र मैनपुरी में मिलावटखोरों पर नकेल

दीपावली के मद्देनज़र मैनपुरी में मिलावटखोरों पर नकेल

मैनपुरी (अजय किशोर) दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशों के अनुपालन में, जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देशानुसार जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के मार्गदर्शन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए के पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है, खासकर त्योहारी सीज़न में जब मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। अभियान के दौरान, विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए और भारी मात्रा में दूषित सामग्री को नष्ट कराया गया। ईसन नदी पुल, दिवानी रोड स्थित यश डेरी से पनीर और खोया के नमूने लिए गए, जबकि करहल रोड अंडनी स्थित छेना रसगुल्ला निर्माण इकाई से भी एक नमूना संग्रहित किया गया।

 इसके अतिरिक्त, करहल चौराहे पर नरेंद्र मिष्ठान भंडार से लगभग 10 किलोग्राम खराब गीला मैदा और 10 किलोग्राम दूषित चाशनी (कुल कीमत ₹1400) नष्ट कराई गई। कार्रवाई के क्रम में, सुभाष गेट, करहल स्थित कश्यप जी फास्ट फूड कॉर्नर से लोकल टोमैटो सॉस का नमूना लिया गया और लगभग 10 किलोग्राम सॉस (कीमत ₹400) को सीज किया गया। साथ ही, लगभग 20 किलोग्राम खराब, फंगस लगी ग्रेवी (कीमत ₹2000) और 12 किलोग्राम खराब अचार (कीमत ₹1800) को भी नष्ट कराया गया। सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को पायी गयी कमियों में सुधार के लिए सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अभियान दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, सनोज कुमार, प्रदीप कुमार और इन्द्जीत सिंह शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User