कासगंज/ढोलना पुलिस द्वारा पास्को में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Sep 19, 2023 - 21:34
0 67
कासगंज/ढोलना पुलिस द्वारा पास्को में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना ढोलना पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायलय के समक्ष किया गया पेश । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में, आज दिनांक 19.09.2023 को, मुखबिर खास की सूचना पर, थाना ढोलना पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 282/2023 धारा 376/506 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट थाना ढोलना जनपद कासगंज में वांछित, 02 अभियुक्तगण को ग्राम महावर गेट के पास से, समय करीब 11.19 बजे, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी, गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- • मनोज पुत्र महावीर निवासी ग्राम महावर थाना ढोलना जनपद कासगंज । • देवेश पुत्र जगदीश निवासी नगला महावर (मजरा) थाना ढोलना जनपद कासगंज । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 282/2023 धारा 376/506 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट थाना ढोलना जनपद कासगंज पुलिस टीम- • प्र0नि0 रामप्रकाश गौतम, थाना ढोलना जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User