क्षमापना महापर्व

Sep 19, 2023 - 21:50
0 50
क्षमापना महापर्व

block-350 block-350

क्षमापना महापर्व

दुनिया में शक्ति के अनेक रूप हैं । प्रश्न किया गया कि सबसे बड़ी शक्ति क्या हैं ? महामात्य चाणक्य ने उतर दिया - सबसे बड़ी शक्ति है मित्रता । इस संदर्भ में हम महावीर वाणी को देखें तो उतर मिलता है - सबके साथ मेरी मैत्री है , वैर किसी के साथ नहीं हैं ।

यह बहुत अनुभव की वाणी हैं । बहुत कठिन काम हैं । सबके साथ मैत्री करना । जहाँ स्वार्थ नहीं है , वहाँ मैत्री हो सकती हैं किंतु जहाँ स्वार्थ हैं , वहाँ मैत्री नहीं हो सकती । होती भी है तो टूट जाती है । जो व्यक्ति अहंकार और लोभ से परे होता हैं , वह सबके साथ मैत्री कर सकता हैं ।

किंतु जिसमें अहंकार है , लोभ हैं , वह सबके साथ मैत्री नहीं कर सकता । मैत्री के लिए एक सहायक या मित्र की खोज करना जरुरी है । सहायक अच्छा नहीं होता तो कार्य अच्छा नहीं होता । अकेला व्यक्ति भी कार्य करता हैं । किंतु सहायक मिल जाता है तो कार्य में त्वरा आ जाती हैं और कार्य अच्छे ढंग से होता हैं । एक शासक राज्य चलाता है । अगर सचिव या मंत्री अच्छा हैं तो राज्य सुचारू रूप से चलता हैं ।

 अच्छे सचिव के अभाव में शासक अच्छा होते हुए भी बदनाम हों जाता है । आज का दिन हमें क्षमा है शांति की उपासना । मैत्री और अहिंसा की भावना ।क्षमा का आदान प्रदान है अपनी आत्मा को समुज्ज्वल और सरल बनाना ।आंतरिक शत्रुओं से अपनी सुरक्षा हेतु है जरुरी क्षमा का कवच पहनना । क्षमा मांगना है सच में अमृत धार बहाना ।इससे विष तो धुलता ही है और बहने लगता मैत्री का अमृत मय झरना ।

शब्दोच्चारण के साथ मन में जमे शत्रुता के भावों को बहा देना है सच्ची क्षमा याचना । क्षमा शूरवीरों का भूषण है ।तो आओ आपां समता रे झूले झूला ,आपस री भुला भुला ,मानव जीवन रो ओ ही सार है ।होओ नमणो ख़मणो ही इं दिन रो व्यापार है । प्रदीप छाजेड़ ( बोंरावड़ )

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User