राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

Oct 02, 2025 - 20:16
0 4
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

block-350 block-350

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

एटा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्री मती सत्या बहन पूर्व सांसद के कैम्प कार्यालय गांधी मार्केट एटा पर ठाकुर अनिल सोलंकी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मनाई। पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत् - शत् नमन। और उनको याद कर विचार प्रकट किए। विचार गोष्ठी का संचालन सोहन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने किया।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा श्रीमती सत्या बहन, पूर्व सांसद, के कैम्प कार्यालय, गांधी मार्केट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। इस अवसर पर आयोजित एक विचार गोष्ठी में, दोनों महान विभूतियों के जीवन, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष श्री सोहन लाल वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विनीत पाराशर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष कांग्रेस एटा ने अपने संबोधन में कहा, "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाया और हमारी आज़ादी के महानायक बने। वहीं, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' का ऐतिहासिक नारा देकर राष्ट्र की रक्षा और कृषि के महत्व को एक नई दिशा दी। आज के दौर में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।" श्री ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि इन महान नेताओं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही हम एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

नीलम राज पूर्व विधान सभा जलेसर कांग्रेस प्रत्याशी सदस्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि दोनों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर ठाकुर अनिल सोलंकी,विनीत पाराशर शहर अध्यक्ष,नीलम राज,सुनील गौतम एडवोकेट ,सोहनलाल वर्मा,सोमबीर सिंह दिवाकर, हरिचरन रावल,प्रियांशु राजपूत,धर्मेन्द्र लोधी,राजपाल वर्मा,आमिर अली,दिनेश चंद्र सागर,जितेन्द्र सागर,रामरतन बाल्मीकि ,पंकज गौतम आदि।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User