Kasganj news एडीजी-डीआईजी का कासगंज दौरा,सुरक्षा का जायजा लेते हुए, किया पैदल फ्लैग मार्च,

Oct 01, 2025 - 20:37
0 6
Kasganj news एडीजी-डीआईजी का कासगंज दौरा,सुरक्षा का जायजा लेते हुए, किया पैदल फ्लैग मार्च,

एडीजी-डीआईजी का कासगंज दौरा,सुरक्षा का जायजा लेते हुए, किया पैदल फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों पर कार्रवाई के दिए निर्देश कासगंज में बुधवार शाम आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी कासगंज पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में बने विद्यालय का उद्घाटन किया और सोरों गेट पुलिस चौकी पर बने पिंक बूथ का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीजी ने डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी कासगंज अंकिता शर्मा और पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान एडीजी और डीआईजी कासगंज कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया कोतवाली में अधिकारियों ने शहर के लोगों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बैठक भी की। इसमें उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। एडीजी ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हैं और बिना किसी भय के अकेले बाजारों में निकल रही हैं। यह मिशन शक्ति अभियान तीन महीने तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कासगंज जिले के हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत शोहदों से सख्ती से निपटा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User