आत्मनिर्भर भारत' पर मंडल कार्यशाला, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर ज़ोर

Sep 28, 2025 - 20:25
0 1
आत्मनिर्भर भारत' पर मंडल कार्यशाला, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर ज़ोर

block-350 block-350

'आत्मनिर्भर भारत' पर मंडल कार्यशाला, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर ज़ोर

मैनपुरी। अजय किशोर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर दक्षिणी मंडल द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत' के निमित्त रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बंसी गौरा में एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का एक नया दौर शुरू हुआ है। वज्र क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भी स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए कहा, "स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं।"

 ब्लॉक प्रमुख जागीर, मुनेश चौहान ने 'मेड इन इंडिया' का नारा बुलंद करते हुए देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाने का आवाहन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने की। उन्होंने कई कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर महामंत्री राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर नीरज मिश्रा, शुभम गुप्ता, वीरेंद्र सक्सेना, शिवराम चौहान, सोनू शाक्य, सुधीर चौहान, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User