कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में एन.सी.सी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sep 28, 2025 - 20:21
0 7
कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में एन.सी.सी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

block-350 block-350

कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में एन.सी.सी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

मैनपुरी। अजय किशोर। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में 3 यूपी बटालियन एन.सी.सी. मैनपुरी के सीओ कर्नल नीरज सिंह के दिशा निर्देशन में रविवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के तहत रंगोली, कविता पाठ, भाषण, और प्रतिज्ञा का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में पायल, हेमा, निशा, रियाना निगम, तनु, सोनम, और प्रगति यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कविता पाठ में प्रियांशी यादव और भाषण में रितु सिंह तथा प्रगति यादव ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शेफाली यादव ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता का महत्व समझाया। एनसीसी की एएनओ लेफ्टिनेंट सविता ने सभी कैडेट्स को स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिज्ञाएं दिलवाईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजना श्रीवास्तव, नायब सूबेदार मुकेश कुमार, और हवलदार राहुल तोमर भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User