नैनो उर्वरक से लागत घटेगी, बढ़ेगा उत्पादन: कृषकों को मिली नई तकनीक

Sep 24, 2025 - 22:08
0 1
नैनो उर्वरक से लागत घटेगी, बढ़ेगा उत्पादन: कृषकों को मिली नई तकनीक

block-350 block-350

नैनो उर्वरक से लागत घटेगी, बढ़ेगा उत्पादन: कृषकों को मिली नई तकनीक

अलीगढ़ । इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा ओजोन क्लब में आलू उत्पादक कृषकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल श्रवण कुमार ने की। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अरुण कुमार चौधरी, उप निदेशक कृषि रक्षा डॉ. सतीश कुमार मलिक, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक नागेंद्र पाल सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ0 अनन्त कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 अशरफ अली, मुख्य वैज्ञानिक डॉ0 आनंद कुमार सहित 100 से अधिक प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का संचालन इफको क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के. निगम ने किया। वैज्ञानिकों ने नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के प्रयोग से लागत घटाने और उपज की गुणवत्ता बढ़ाने पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ0 आनंद कुमार ने कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से पारंपरिक उर्वरक की मात्रा आधी करके भी बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। डॉ0 अशरफ अली ने विभिन्न फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी साझा की। क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के. निगम ने नैनो तकनीक को भूमि, जल और वायु प्रदूषण कम करने का कारगर उपाय बताया। सहायक आयुक्त नागेंद्र पाल सिंह ने सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण और सदस्यता महाअभियान में सहभागिता का आह्वान किया।

संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने नैनो को “भविष्य का उर्वरक” बताते हुए कहा कि उर्वरक का प्रयोग केवल आवश्यकता अनुसार ही किया जाए। उन्होंने कार्बन क्रेडिट, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं कृषि के नए आयामों पर कृषकों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में संजय सिंह, सतीश तोमर सहित अनेक कृषक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User