छत पर सो रही शादीशुदा युवती मायके से गायब

Sep 24, 2025 - 22:07
0 3
छत पर सो रही शादीशुदा युवती मायके से गायब

block-350 block-350

छत पर सो रही शादीशुदा युवती मायके से गायब

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के अंतर्गत एक गांव निवासिनी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी पुत्री ससुराल से मायके आई हुई थी। 22 सितंबर को घर से गायब हो गई। बीते महीने पुत्री के साथ गांव नगला केवल के दबंग आकाश विकास पुत्र संतोष व सतीश पुत्र अनिल और अनिल व संतोष पुत्र सोनपाल द्वारा मारपीट व छेड़छाड़ की गई थी। जिसका मुकदमा थाना राजेपुर में दर्ज कराया गया था।जिसके बयान 15 सितंबर को न्यायालय में कराए गए थे। बयान कराने के बाद पुत्री को मायके ले आए थे।

दबंगों द्वारा लगातार बयान न देने और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां मिलती रहती थी। पुत्री 22 सितंबर को मम्मी के साथ रात में छत पर सो रही थी। सुबह जब देखा तो पुत्री छत पर नहीं थी।पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। किसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे दबंग लोगों पर शक है। कि इन्हीं लोगों द्वारा मेरी पुत्री को गायब किया गया है। दबंग लोगों द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। और मेरे परिवार को जान मान का खतरा दबंगों से बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User