युवक किशोरी को भगा ले गया साथ ले गई बाप की जमा पूंजी, एफआईआर दर्ज

Sep 23, 2025 - 20:41
0 5
युवक किशोरी को भगा ले गया साथ ले गई बाप की जमा पूंजी, एफआईआर दर्ज

block-350 block-350

युवक किशोरी को भगा ले गया साथ ले गई बाप की जमा पूंजी, एफआईआर दर्ज

कायमगंज/फर्रुखाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण 19 सितंबर को अपने परिजनो के साथ छत पर सो रहा था। इस दौरान उनकी 15 वर्षीय भतीजी घर के अंदर सो रही थी। तभी श्यामबाबू और उनका पुत्र करन लड़की को बहला-फुसला कर अपने घर ले गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह बेल्डिंग का काम करता है और घर में रखी उनकी 20 हजार रुपये नकद राशि, एक चढ़ी की कंधनी, 300 ग्राम की चांदी की कमरबंद तथा 200 ग्राम की चांदी की पाजेब भी आरोपियों ने अपने साथ ले ली।

जब शिकायतकर्ता श्यामबाबू के घर जाकर अपनी भतीजी को वापस मांगने गए, तो श्यामबाबू और उनकी पत्नी ने उन्हें गालियां दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने हमला करने का प्रयास किया, जिससे वह जान बचाकर भाग आया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User