पुलिस में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Aug 15, 2025 - 21:16
0 81
पुलिस में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

block-350 block-350

पुलिस में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

मैनपुरी (अजय किशोर) किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना किशनी-बेवर मार्ग पर ढढ़ोस पुल के पास हुई। जहां इंस्पेक्टर ललित भाटी, सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने की बजाय नहर की पटरी की तरफ भागने लगा। भागने के दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान करहल की गिहार कॉलोनी के रहने वाले छोटू गिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, तीन खाली और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। छोटू गिहार के खिलाफ पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User