मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण

Jul 30, 2025 - 19:45
0 20
मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण

block-350 block-350

मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण *विद्यार्थियों से संवाद कर पुस्तक संबंधी पसंद पूछी, सुविधाओं में सुधार के निर्देश*

मैनपुरी (अजय किशोर) मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय परिसर का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, सुविधा और पुस्तकालय में उपलब्ध सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने पुस्तकालय में व्याप्त कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुधार शीघ्र किए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि अध्ययन हेतु शांत, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पुस्तक संबंधी रुचियों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी पसंद की पुस्तकों की सूची बनाकर पुस्तकालय प्रशासन को सौंपें, ताकि उनकी आवश्यकता के अनुसार पुस्तकें मंगवाई जा सकें। इससे पुस्तकालय की उपयोगिता और विद्यार्थियों की भागीदारी दोनों में वृद्धि होगी। निरीक्षण के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी समाज के बौद्धिक विकास का केंद्र होता है। उन्होंने निर्देशित किया कि पुस्तकालय को एक प्रेरणादायक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User