Farrukhabad News : कायमगंज में बढ़ती चोरियों पर पुलिस की चुप्पी, आँखे बंद

Farrukhabad News : कायमगंज में बढ़ती चोरियों पर पुलिस की चुप्पी, आँखे बंद

Jul 24, 2025 - 20:37
0 12
Farrukhabad News : कायमगंज में बढ़ती चोरियों पर पुलिस की चुप्पी, आँखे बंद

block-350 block-350

कायमगंज में बढ़ती चोरियों से पुलिस पर सवालिया निशान

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में चोरी की घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि अब नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग डर के साये में जी रहे हैं। एक के बाद एक चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में नाकामयाब रही है। इन घटनाओं से ना केवल आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जनता का कहना है कि चोर केवल बंद घरों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस इनके पकड़ में क्यों नहीं आ पा रही है, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि जब आजकल तकनीकी साधनों की कोई कमी नहीं है, फिर भी पुलिस इस समस्या का समाधान क्यों नहीं कर पा रही।

 सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल फुटेज, और अन्य टेक्नोलॉजिकल उपाय होने के बावजूद पुलिस का असहाय नजर आना बहुत ही अजीब सा लगता है। 20-30 साल पहले जब ऐसी घटनाएं होती थीं, तो पुलिस इनका पता लगा लेती थी। लेकिन आज की आधुनिक तकनीकी दुनिया में पुलिस क्यों पीछे है, यह समझ से बाहर है। कुछ दिनों पहले हुए चोरियों के मामलों में कटरा रहमत, अताईपुर, कंपिल, नई बस्ती और मंदिर से घंटी चोरी जैसे मामले शामिल हैं। इन घटनाओं में पुलिस का असहाय नजर आना और जनता का गुस्सा बढ़ाना कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी की ताकत के बावजूद पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे समझे जब प्रशासन और पुलिस की शक्ति इन चोरों के आगे नाकाम साबित हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User