भाजपा नेता के घर से लाखो रूपये की चोरी, परिजनों को बनाया बंधक, बदमाश फायरिंग कर भागे

Jul 22, 2025 - 08:23
0 21
भाजपा नेता के घर से लाखो रूपये की चोरी, परिजनों को बनाया बंधक, बदमाश फायरिंग कर भागे

block-350 block-350

भाजपा नेता के घर से लाखो रूपये की चोरी, परिजनों को बनाया बंधक, बदमाश फायरिंग कर भागे

कांपिल/ फर्रुखाबाद। कंपिल थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित भाजपा नेता और सभासद के घर छत के सहारे घुसे असलाधारी चोरों ने, परिजनों को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लाखों रूपये की ज़ेवर, नगदी चोरी कर ली। महिला के शोर मचाने पर, पीछा कर रहे परिजनों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमे परिजन बाल बाल बच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी भाजपा मंडल महामंत्री, वार्ड नंबर -7 के सभासद सत्यवीर माथुर रविवार को बदायू जिले के प्राचीन शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गये थे। पत्नी पूजा चार बच्चे, दादी रामश्री घर पर थी। रविवार की मध्य रात्रि छत के सहारे, जीने की कुंडी खोलकर 7-8 असलाधारी नकावपोश बदमाश घर मे घुस आये। बच्ची के रोने पर जागी सभासद की पत्नी पूजा को जीने का दरवाजा खुला मिला।

 दरवाजा बंद करने गयी महिला को एक नकाबपोश बदमाश खड़ा मिला। महिला के शोर मचाने से पहले ही बदमाश ने महिला के तमंचा कनपटी पर रखकर, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आहट पर जागी वृद्ध रामश्री को भी एक बदमाश ने पकड़ लिया। अन्य बदमाश कमरे मे चोरी करते रहे। इस दौरान रोती बच्ची को बदमाशो ने अपनी देखरेख मे दूध भी पिलवाया। महिला ने बदमाशों के चंगुल से छूट कर गली मे शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाश मुख्य दरबाजे से भाग खड़े हुए। शोर सुनकर शौचालय में घुसा बदमाश भी भाग खड़ा हुआ। महिला ने बदमाश को पकड़ लिया। मगर बदमाश महिला के चंगुल से छूट कर भाग गया। भागते बदमाश की बनियान का कुछ हिस्सा महिला के हाथ में ही रह गया। महिला के शोर मचाने पर चोरों का पीछा कर रहे मोहल्ले वालों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी और खेतों में भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया की, कमरे के बक्शे और अलमारी मे रखे 8 लाख रूपये की चोरी हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला ने तहरीर दी। पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User