Farookhabad breaking: रेप के बाद बालिका की हत्या, खेत में शव को कुत्तों ने नोचा, घटना से इलाके में सनसनी फैली

Sep 13, 2023 - 19:37
0 280
Farookhabad breaking: रेप के बाद बालिका की हत्या, खेत में शव को कुत्तों ने नोचा, घटना से इलाके में सनसनी फैली

block-350 block-350

रेप के बाद बालिका की हत्या, खेत में शव को कुत्तों ने नोचा, घटना से इलाके में सनसनी फैली

कंपिल /फर्रुखाबाद । बालिका जुनैरा की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई। खेत में आवारा कुत्तों ने शव को नोच कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

 जुनैरा थाना कपिल के ग्राम कटिया निवासी नुरुल हक की 4 वर्षीय पुत्री थी। वह सुबह 9 बजे खाना खाकर घर से बाहर निकली थी दोपहर को जुनैरा को न देखे जाने पर मां शहाना बेगम आदि परिजनों उसे पूरे गांव में तलाश किया। बेटी का कोई पता न चलने पर नूर उल हक ने सायं 5 बजे थाने जाकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उसी समय नूरुल हक को बताया गया कि तुम्हारी बेटी का शव मिला है।

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जुनैरा का शव देखकर चीख पुकार मच गई। नुरुल हक ने मीडिया को बताया की बेटी का शव गांव के बाहर मुस्तकीम के अरहर खेत में पड़ा था। बेटी के शव पर किसी भले व्यक्ति ने कपड़ा डाल दिया था देढ बजे घटनास्थल के निकट बकरी चराने वाले युवक ने बेटी के शव को पढ़ा देखा था।

नग्न बेटी की चड्डी घुटनों के नीचे थी चरवाहे ने गांव के रईस आलम एवं एक महिला को शव पड़े होने की जानकारी गांव वालों को देने के लिए कहा था। रईस आलम ने मिलने के बावजूद बेटी के बारे में जानकारी नहीं दी। नूर उल हक ने बताया कि मैं दुकान पर था पत्नी ने घटना की जानकारी दी तो मैने भाई को बेटी को खोजने के लिए घर भेज दिया था।

बेटी के गायब होने का ऐलान भी किया गया नुरुल हक ने बताया की कुत्तों ने बेटी के शव को नोचा है। उन्होंने पड़ोसी मुर्गी फार्म मलिक इकरार हुसैन के बेटे शाहिद पर बेटी के साथ रेप करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। नूर उल हक ने बताया कि मेरी बेटी शाहिद के भांजो के साथ उसके घर चली गई थी। मेरी शाहिद से कोई रंजिश नहीं है लेकिन कभी भी किसी व्यक्ति का दिमाग बदल सकता है।

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाये अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। श्री सिंह ने मीडिया को बताया की एक पखबारे में बिषरा की रिपोर्ट मंगवाकर देढ़ माह में आरोपी के विरुद्ध चार्ज सीट दाखिल की जाएगी। पुलिस ने को हिरासत में ले लिया है तीन बहनों में जुनैरा बीच की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User