इटावा: बकेवर क्षेत्र में उपद्रव की कोशिश नाकाम, 19 उपद्रवी गिरफ्तार, 13 वाहन जब्त

Jun 27, 2025 - 18:27
0 15
इटावा: बकेवर क्षेत्र में उपद्रव की कोशिश नाकाम, 19 उपद्रवी गिरफ्तार, 13 वाहन जब्त

block-350 block-350

इटावा: बकेवर क्षेत्र में उपद्रव की कोशिश नाकाम, 19 उपद्रवी गिरफ्तार, 13 वाहन जब्त

इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र में पूर्व में हुई घटना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा प्रदर्शन की योजना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर इटावा पुलिस ने हाईवे, कस्बा बकेवर और ग्राम दादरपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर एकत्र हुए, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेजने का प्रयास किया। इसके बावजूद करीब 70-80 लोगों की भीड़ ने ग्राम दादरपुर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 उपद्रवियों को हिरासत में लिया एवं मौके से कुल 13 वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की अपील:** जनपदवासियों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User