महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग सक्रिय

Jun 25, 2025 - 20:41
0 10
महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग सक्रिय

block-350 block-350

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग सक्रिय

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती मीना कुमारी द्वारा मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना रहा। जनसुनवाई के दौरान कुल 12 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 2 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जिससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित राहत मिली। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। श्रीमती मीना कुमारी ने कहा कि महिला आयोग का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उत्पीड़न की स्थिति में उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला जनसुनवाई के दौरान पड़ोसी से झगड़ा, दहेज़ हत्या, मानसिक व लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पति - पत्नी में आपसी झगड़े सबंधी मामलों की सुनवाई की गई। अजित कुमार ने बताया कि बुधवार को खैर तहसील में 11 बजे से महिला जनसुनवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, डॉ0 खान चन्द, हितेश कुमारी, सीमा अब्बास, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार, महिला थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर, लीगल डिफेंस काउंसलर पूजा एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User