शराब ना देनें पर सेल्समैंन को उतारा था मौत के घाट, दो कैंटीन संचालक गिरफ्तार

Jun 21, 2025 - 20:56
0 24
शराब ना देनें पर सेल्समैंन को उतारा था मौत के घाट, दो कैंटीन संचालक गिरफ्तार

block-350 block-350

शराब ना देनें पर सेल्समैंन को उतारा था मौत के घाट, दो कैंटीन संचालक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। सेल्समैन द्वारा शराब ना देनें से खफा कैटिन संचालक नें साथी के साथ मिलाकर उसकी नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी| पुलिस नें मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है| थाना मऊदरवाजा के ग्राम रायपुर निवासी 40 वर्षीय शिवरतन पाल तहसील से चिलसरा रोड स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। बीते 16 जून रविवार सुबह लगभग 10 बजे ठेका खुला तो शिवरतन का शव पड़ा मिला था। मृतक शिवरतन के भाई राकेश कुमार ने ठेका मालिक भगवादास शिवानी व पुत्र प्रभुदास शिवानी पर हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

पोस्टमार्टम में नाक-मुंह दबाकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई थी| पुलिस की जाँच में शराब ठेके के निकट कैंटीन का संचालन करनें वाले शहर कोतवाली के मोहल्ला बंगसपुरा कोहना निवासी विनोद यादव पुत्र वीरभान व शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी प्रदीप पुत्र दुर्गाप्रसाद को पुलिस नें हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया| पुलिस केअनुसार आरोपी कई सालों से कैंटीन का संचालन कर रहे थे| आरोपियों के अनुसार मृतक सेल्समैंन शराब पीने का आदी था और ठीक से शराब की बिक्री नही करता था| जिसकी शिकायत ठेका मालिक भगवादास शिवानी से की लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया| सेल्समैंन के शराब ना देने से ग्राहक वापस लौट रहे थे| 14 जून को सेल्समैंन शिवरतन नें शराब पी रखी थी।

उसने ठेका भी बंद कर दिया था| जिस पर आरोपी विनोद यादव व प्रदीप नें कैंटीन पर रखकर शराब बिक्री करनें के लिए मांगी और जब सेल्समैंन नें मना कर दिया तो गाली-गलौज करने लगा, जिस पर कैंटीन संचालक प्रदीप व विनोद नें उसे धक्का दे दिया, जिससे शिवरतन गद्दी से नीचे गिर गया| विनोद नें उसका नाक मुंह दबा दिया और प्रदीप नें हाथपकड़ लिए जिससे उसकी मौत हो गयी| सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सेल्समैंन की हत्या में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User