महिला हिंसा पीड़िताओं को मिलेगा न्याय और सहायता - संजीव रंजन, डीएम

Jun 20, 2025 - 21:18
0 3
महिला हिंसा पीड़िताओं को मिलेगा न्याय और सहायता - संजीव रंजन, डीएम

block-350 block-350

महिला हिंसा पीड़िताओं को मिलेगा न्याय और सहायता - संजीव रंजन, डीएम

अलीगढ़ । जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत हिंसा एवं अत्याचार की शिकार पीड़ित महिलाओं को सहायता राशि स्वीकृत किए जाने के संबंध में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए ’’रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’’ एक प्रभावी और संवेदनशील माध्यम के रूप में कार्य कर रहा है। बैठक का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार ने किया, उन्होंने कुल 182 प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें से 80 प्रकरणों को मेडिकल रिपोर्ट के अभाव के कारण अस्वीकृत कर दिया गया।

शेष 102 मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों, धाराओं, मेडिकल रिपोर्ट व पुलिस रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी श्री रंजन ने कहा कि ’’हर पीड़िता को त्वरित न्याय व सम्मानपूर्वक सहायता देना प्रशासन की प्राथमिकता है।’’ उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। विशेष रूप से तीन ऐसिड अटैक पीड़िताओं के मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से सभी मामलों को सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इन मामलों में पीड़िताओं की स्थिति, आख्याओं की गंभीरता और राहत की तात्कालिक आवश्यकता को प्राथमिकता दी गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत मामलों में जल्द से जल्द धनराशि संबंधित लाभार्थियों के खातों में अंतरण सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती ममता कुरील, महिला चिकित्सक डॉ. रजनी गुप्ता एवं डॉ. समन जुबैरी सहित अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User