भीषण गर्मी में 25 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, नहीं सुन रहा विद्युत विभाग, ग्रामीणों ने की डी एम से शिकायत

Jun 11, 2025 - 19:49
0 10
भीषण गर्मी में 25 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, नहीं सुन रहा विद्युत विभाग, ग्रामीणों ने की डी एम से शिकायत

block-350 block-350

भीषण गर्मी में 25 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, नहीं सुन रहा विद्युत विभाग, ग्रामीणों ने की डी एम से शिकायत

मनोज जौहरी

 कायमगंज/फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा खास ब्लाक शमशाबाद तहसील कायमगंज फर्रुखाबाद के क्षेत्र वासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि लगभग 25 दिन से क्षेत्र के जिम्मेदार बिजली विभाग के कर्मचाररियों को प्रधान द्वारा व क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है कि 25 दिन से उक्त गांव का ट्रांसफार्मर खराब है पर कोई भी अधिकारी व विद्युत कर्मचारी इस और ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है।

वही जे ई साहब फोन तक उठाना पसंद नहीं कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी से जवान, बुजुर्ग व बच्चे काफी परेशान है और उनका बुरा हाल है। कुंआ खेड़ा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि दूसरा ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाए। शिकायत करने वालों में नाजिम हसन खान,अरविंद,राजेंद्र,संजय कुमार, शकील,अदील खा, राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र आदि शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User