बच्चों का दिमाग चलेगा कम्प्यूटर से तेज बस आज से ही डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें

Jun 06, 2025 - 07:48
0 15
बच्चों का दिमाग चलेगा कम्प्यूटर से तेज बस आज से ही डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें

block-350 block-350

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा होशियार हो, चीजों को जल्दी सीखे, सवाल पूछे और नए आइडियाज़ लेकर आए। लेकिन क्या सिर्फ पढ़ाई और मेहनत ही काफी है ? नहीं! बच्चों के मानसिक विकास में डाइट का अहम रोल होता है। अगर सही चीज़ें समय पर उनके खाने में शामिल की जाएं, तो उनका दिमाग तेज़ कंप्यूटर की तरह काम कर सकता है। तो चलिए जानते हैं वो 8 सुपरफूड्स जो आपके बच्चे को बना सकते हैं छोटा वैज्ञानिक ।

अखरोट अखरोट को 'ब्रेन फूड' ऐसे ही नहीं कहा जाता। इसकी बनावट भी दिमाग जैसी होती है और इसमें मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता और सीखने की क्षमता को बढ़ाते हैं। रोज़ सुबह 2-3 अखरोट भिगोकर देना बेहद फायदेमंद होता है। अंडा अंडे में मौजूद कोलीन बच्चों की ब्रेन सेल्स को मजबूत बनाता है। ये याददाश्त को तेज करता है और सोचने की ताकत बढ़ाता है। उबला हुआ अंडा या एग ऑमलेट, दोनों ही बेहतरीन ऑप्शन हैं। हरी सब्जियां पालक, मेथी, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन K, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये दिमागी थकान को कम करती हैं और बच्चे को एक्टिव बनाती हैं । सब्जियों को सूप, पराठा या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है। दूध और दूध और दही में पाया जाने वाला प्रोटीन और विटामिन B12 ब्रेन के न्यूरॉन्स को एक्टिव बनाए रखता है। अगर बच्चा दूध पीने से कतराता है तो बनाएं स्वादिष्ट स्मूदी या दही में फलों को मिलाकर दें। फलियां राजमा, चना, मूंग जैसी फलियां धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज़ करती हैं जिससे दिमाग लंबे समय तक एक्टिव रहता है। इन्हें सलाद, टिक्की या हल्के स्नैक के रूप में देना अच्छा रहेगा ।

बेरीज ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या आंवला जैसी चीजें बच्चों के दिमाग में 'न्यूरॉन कनेक्शन' को बेहतर बनाती हैं। ये चीजें ना सिर्फ मेमोरी सुधारती हैं, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाती हैं । सूखे मेवे और बीज बादाम, काजू, सूरजमुखी और चिया सीड्स जैसे सूखे मेवे और बीज बच्चों की सोचने और समझने की ताकत को बढ़ावा देते हैं। इन्हें बच्चों के टिफिन में स्नैक के रूप में दिया जा सकता है। पानी हाइड्रेशन की कमी से बच्चों का दिमाग सुस्त पड़ सकता है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना बेहद ज़रूरी है। आप चाहें तो नींबू पानी या नारियल पानी से भी विकल्प दे सकते हैं। विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User