सभासद का आरोप नायब तहसीलदार ने की अभद्र भाषा का प्रयोग

Jun 04, 2025 - 21:24
0 41
सभासद का आरोप नायब तहसीलदार ने की अभद्र भाषा का प्रयोग

block-350 block-350

सभासद का आरोप नायब तहसीलदार ने की अभद्र भाषा का प्रयोग

कम्पिल/कायमगंज। कम्पिल थाना क्षेत्र नगर के वार्ड नंबर 7 निवासी सुनीता देवी पत्नी शिवपाल के घर, प्रधानमंत्री आवास की जांच करने नायब तहसीलदार सर्जन कुमार अन्य अधिकारियो के साथ गये वार्ड सभासद, भाजपा नेता सत्यवीर माथुर भी महिला सुमीतादेवी के घर गये थे। सुनीतादेवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जानकारी करने के दौरान अचानक नायब तहसीलदार सर्जन कुमार भड़क गये। थप्पड़ दिखाकर भाजापा सभासद के साथ अभद्रता की। बाद मे एक भाजपा नेता के आग्रह पर मामला शांत हुआ। घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल होरहा है। जिसमे महिला सुनीता देवी जांच करने आये अधिकारी के द्वारा सभासद के साथ अभद्रता की बात कह रही है।

अधिकारी द्वारा सभासद के साथ शरीर मे, मारते मारते, भूसा भर देने की धमकी देरहे है। वही पीड़ित सभासद भी नायब तहसीलदार द्वारा अभद्रता किये जाने की जानकारी दे रहा है। पीड़ित सभासद ने भाजपा नेताओं से नायब तहसीलदार की शिकायत की है। पीड़ित का एक वीडियो भी इस मामले मे तेजी से वायरल हुआ है। हलांकि समृद्धि न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नायब तहसीलदार का पक्ष रखने के लिए दो बार फोन किया गया। मगर कॉल रिसीव नहीं हो सकी। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया अधिकारियो पर ऐसे आरोप पहले भी कई बार लग चुके है। जो जांच मे निराधार पाए गये। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User