दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक लड़की की मौत

Jul 08, 2023 - 17:39
Updated: 3 years ago
0 45
दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक लड़की की मौत

block-350 block-350
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक लड़की की मौत हो गई।
कोतवाली शहर थाना प्रभारी (एसएचओ) जीत कुमार ने कहा कि यह घटना थाना कोतवाली इलाके के निजामतपुरागंज गांव की है। 20 वर्षीय मदीहा हादसे के वक्त अपने कच्चे मकान में चारपाई पर लेटी थी, तभी बारिश के कारण घर की कच्ची दीवार का मलबा उसके ऊपर गिर गया।
इस हादसे में लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जब तक दीवार का मलबा हटाया गया तब तक मदीहा की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User