Kasganj news अमांपुर भ्रष्ट विद्युत विभाग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने किया बिजली घर अमापुर का घिराव,साथ ही फीडर पर की तालाबंदी

May 27, 2025 - 17:39
0 18
Kasganj news अमांपुर भ्रष्ट विद्युत विभाग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने किया बिजली घर अमापुर का घिराव,साथ ही  फीडर पर की तालाबंदी

block-350 block-350

अमापुर भ्रष्ट विद्युत विभाग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने किया बिजली घर अमापुर का घिराव,साथ ही फीडर पर की तालाबंदी

उपजिलाधिकारी सहावर के नाम नायब तहसील दार अंकिता सिंह को सौंपा ज्ञापन 

कासगंज जनपद के विकासखंड अमापुर में जे ई की भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर के भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने आज अमापुर बिजली घर का किया घिराव आपको बताते चलें के आंधी तूफान से लचर हुई विद्युत व्यवस्था को अमापुर विद्युत विभाग द्वारा 09 दिन पश्चात भी दुरस्त नहीं किया नवीन मीटर लगवाने में विद्युत विभाग अमापुर की घोर लापरवाही व दलाली सामने आई साथ ही मकान में लगे हुए विद्युत पोल और उस पर झूलते तार मौत को दावत दे रहे हैं समस्या सामने आई, नए मीटर लगवाने के लिए जे ई द्वारा लिमिट से ज्यादा का स्टीमेट की समस्या सामने आई, मीटर की रीडिंग की समस्या सामने आई,भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मनमर्जी के चलते ग्रामीण आम जनता को हो रही परेशानियों के कारण बिजली घर का घेराव व धरना प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के कार्यकर्ता का आरोप है कि बिजली विभाग अमापुर के जूनियर इंजीनियर व कर्मचारी क्षेत्रीय जनता का ना तो फोन उठाना उचित समझते हैं और ना ही उनकी समस्याओं का समाधान करना। इस मौके पर अनेक बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग अमापुर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए कि नया घरेलू कनेक्शन व मी टर लगवाने के नाम पर बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने पांच ₹5000 तक रिश्वत के लिए लेकिन आज दिन तक ना उनका कनेक्शन हुआ और ना ही मीटर लगे ग्रामीण क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय हो जाने के चलते अभी तक विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से चालू नहीं हुई है। जिससे भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारी व कर्मचारी सदस्यों में बिजली विभाग अमापुर के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त दिखाई दिया। यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने बिजलीघर अमापुर पर ताला लगा दिया और उनके ही कर्मचारीयों से क्षेत्र में हो रही विद्युत सप्लाई को बंद करा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमापुर पुलिस प्रशासन व नायब तहसीलदार अंकिता सिंह सहावर बिजली विभाग के एसडीओ व जे ई अमापुर मौके पर पहुंचे उन्होंने जनता व भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया व उनकी विभिन्न मांगों को एक निश्चित समय सीमा के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पांडे के नेतृत्व में सैकड़ो किसान कार्यकर्ता उक्त बिजली घर पर मौजूद थे प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने जनता की विभिन्न समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने उप जिलाधिकारी सहावर के नाम नायब तहसील दार सहावर अंकिता सिंह को निम्नलिखित मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों के साथ जे ई द्वारा अभद्र व्यवहार करना साथ ही फोन न उठाने की समस्या सामने आई भारतीय किसान यूनियन स्वराज में मांग की है कि सभी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाए अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन होगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User