वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज एटा बना मिनी बस स्टैंड, तीमारदार परेशान

May 27, 2025 - 11:56
0 151
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज एटा बना मिनी बस स्टैंड, तीमारदार परेशान

block-350 block-350

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज एटा बना मिनी बस स्टैंड, तीमारदार परेशान

आर. पी. माथुर

एटा।वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के सामने का मुख्य मार्ग अब अस्पताल कम, मिनी बस स्टैंड ज्यादा नजर आने लगा है। अस्पताल के ठीक सामने खड़ी प्राइवेट बसें न सिर्फ इलाके की शोभा बिगाड़ रही हैं, बल्कि मरीजों और तीमारदारों की परेशानी भी बढ़ा रही हैं। हर दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यहां भीड़ का आलम यह रहता है कि सड़क पर पैर रखने की भी जगह नहीं बचती। मरीजों को लाने वाले एंबुलेंस से लेकर दोपहिया वाहन तक, पार्किंग के लिए जूझते नजर आते हैं।

मजबूरी में तीमारदार इधर-उधर जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे चहुँओर जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं, अव्यवस्थित खड़े वाहनों की वजह से चोर-उचक्के भी सक्रिय हो गए हैं, जो खासकर दोपहिया वाहनों को निशाना बना रहे हैं। कई बार ऐसे मामलों में पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के पास एक समुचित पार्किंग स्थल का अभाव इस समस्या की जड़ है। प्रशासन यदि तत्काल कोई कदम नहीं उठाता, तो यह अव्यवस्था किसी बड़ी घटना को भी जन्म दे सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User