मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में ₹724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

May 20, 2025 - 17:46
0 371
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में ₹724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

block-350 block-350

**मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में ₹724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया**

**आधुनिक पुलिस लाइन का उद्घाटन, बोले- अब यूपी पुलिस बनेगी पूरे देश के लिए मॉडल**

कासगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज में ₹724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 25.63 हेक्टेयर में ₹191 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पुलिस लाइन यूपी पुलिस के आधुनिकीकरण में एक मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कासगंज जिले की स्थापना 2008 में हुई थी, लेकिन विकास के नाम पर इसे उपेक्षित रखा गया। "2017 से पहले की सरकारों की पहचान केवल अराजकता और भ्रष्टाचार थी। लेकिन अब डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में कासगंज विकास की नई राह पर अग्रसर है," उन्होंने कहा।

पुलिस बल को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा

 सीएम योगी ने बताया कि नई पुलिस लाइन में 1,000 पुलिसकर्मियों के लिए बैरक, अधिकारियों के लिए आवासीय क्वार्टर, एक विशाल ऑडिटोरियम सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा, “पहले पुलिसकर्मी जर्जर भवनों में रहने को मजबूर थे, अब उन्हें हाईराइज इमारतों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।” उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना पुलिस बल को सशक्त करने और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। **सुरक्षा, सुशासन और विकास का संगम मुख्यमंत्री ने कहा, “आज यूपी पुलिस माफियाओं की दुश्मन बन गई है। अब कोई माफिया गरीबों की संपत्ति हड़प नहीं सकता। बेटियों या व्यापारियों को डराने की कोशिश करने वालों को अब अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।” उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने सेना का आधुनिकीकरण कर पाकिस्तान को जवाब दिया, वैसे ही हमें भी पुलिस बल को आधुनिक बनाना होगा। आध्यात्मिक विरासत का होगा विकास,

मुख्यमंत्री ने कासगंज के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र भगवान विष्णु के वराह अवतार और महर्षि कपिल की तपोभूमि से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि "जैसे अयोध्या, मथुरा और वृंदावन का विकास हुआ है, वैसे ही सोरों को भी आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।" **नवीन परियोजनाओं की सौगात** मुख्यमंत्री ने नदरई का पुल सौंदर्यीकरण, कासगंज की पौराणिक विरासत के संरक्षण हेतु संग्रहालय निर्माण, सहावर व अमापुर में बायपास सड़क, और दरियावगंज झील का सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री समग्र विद्यालय की आधारशिला रखी, जो प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “अब हर वंचित बच्चा आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकेगा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा सकेगा।”

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टैबलेट, मकान की चाबियां, ₹5 लाख के चेक, घरौनी प्रमाणपत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, विधायक हरिओम वर्मा, देवेंद्र सिंह राजपूत, एमएलसी राजनिकांत माहेश्वरी, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User