महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु मासिक गोष्ठी आयोजित, महिला पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

May 14, 2025 - 17:52
0 6
महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु मासिक गोष्ठी आयोजित, महिला पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

block-350 block-350

महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु मासिक गोष्ठी आयोजित, महिला पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश

 एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला बीट सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से पुलिस लाइंस स्थित सम्मेलन कक्ष में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह ने की। गोष्ठी में जिले के विभिन्न थानों से आई महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने बीट बुक के सही उपयोग, बीट भ्रमण की प्रक्रिया, और महिला बीट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 उन्होंने बताया कि बीट स्तर पर पुलिस की मजबूत उपस्थिति से जनता में विश्वास बढ़ता है और अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलती है। महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व अन्य महिला अपराधों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी राकेश कुमार सरोज, कांस्टेबल उमेश चंद्र व महिला आरक्षी मीना रानी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User