UP : एक साथ दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, पढ़िए लिस्ट

May 09, 2025 - 07:54
0 6
UP : एक साथ दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, पढ़िए लिस्ट

block-350 block-350

लखनऊ। प्रदेश में दो आईएएस और 18 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। प्रतीक्षरत चल रहे आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष को सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक इस पद पर आईएएस के. रवीन्द्र नायक थे। हरदोई की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी को इसी पद पर मेरठ भेजा गया है।

 इस संबंध में बृहस्पतिवार को नियुक्ति विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया। मंडी परिषद के उप निदेशक अमरेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मथुरा, अपर मेलाधिकारी प्रयागराज दयानंद प्रसाद को अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि निदेशालय, कुम्भ मेला के विशेष कार्याधिकारी अभिनव पाठक को आगरा का उप जिलाधिकारी और आलोक गुप्ता को कानपुर नगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा को मेजर ध्यानचंद खेल विवि मेरठ का कुल सचिव, मेरठ के उपजिलाधिकारी नवनीत गोयल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज, शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र नाथ इसी पद पर प्रयागराज, प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव, मऊ के उपजिलाधिकारी सुमित सिंह को इसी पद पर अलीगढ़,अयोध्या की उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित को इसी पद पर बिजनौर पर भेजा गया है।

लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (विरा) संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), वहीं मुजफ्फरनगर में इस पद पर रहे नरेन्द्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक, सहकारी चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव, रायबरेली के उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी को इसी पद पर इटावा, कुशीनगर क उपजिलाधिकारी परितोष मिश्र को इसी पद पर अलीगढ़, सतं कबीर नगर के उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे को इसी पर अमरोहा और अमरोहा के उपजिलाधिकारी को इसी पद पर संत कबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User