Farrukhabad News : घर में बाइकों का जखीरा, पुलिस ने की छापेमारी – दस्तावेज जांच के आदेश

May 07, 2025 - 09:51
0 86
Farrukhabad News : घर में बाइकों का जखीरा, पुलिस ने की छापेमारी – दस्तावेज जांच के आदेश

block-350 block-350

घर में बाइकों का जखीरा, पुलिस ने की छापेमारी – दस्तावेज जांच के आदेश

फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सातनपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों की 15 बाइकें बरामद कीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में बड़ी संख्या में बाइकें खड़ी हैं, जिसके बाद थाना प्रभारी आमोद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। यह मकान एलआईसी एजेंट कैलाश सिंह का बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान उनके बेटे सोनू उर्फ सौरभ वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह यार्ड से पुरानी बाइकें खरीदकर उन्हें वैध रूप से बेचता है। उसने "जय श्री श्याम बाइक सेल्स" नाम से एक फर्म भी पंजीकृत करा रखी है।

सोनू का दावा है कि सभी बाइकों के वैध कागजात उसके पास मौजूद हैं। मौके पर सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय भी पहुंचीं और पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बरामद की गई बाइकों की वैधता की जांच बुधवार को एआरटीओ कार्यालय के माध्यम से कराई जाएगी। अगर किसी भी बाइक के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए या बाइक चोरी की निकली, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी बाइकें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User