गांधी मार्केट के व्यापारियों ने समाजसेवी शराफत हुसैन को सुनाई व्यथा, मूलभूत सुविधाओं के लिए लगाई गुहार

May 07, 2025 - 19:40
0 15
गांधी मार्केट के व्यापारियों ने समाजसेवी शराफत हुसैन को सुनाई व्यथा, मूलभूत सुविधाओं के लिए लगाई गुहार

block-350 block-350

गांधी मार्केट के व्यापारियों ने समाजसेवी शराफत हुसैन को सुनाई व्यथा, मूलभूत सुविधाओं के लिए लगाई गुहार

एटा । एटा के प्रसिद्ध गांधी मार्केट में आज समाजसेवी शराफत हुसैन के कार्यालय पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एकत्र होकर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे न सिर्फ व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि आम जनता और खास तौर पर महिलाओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि गांधी मार्केट की सबसे बड़ी समस्या जाम की स्थिति है। संकरी सड़कों और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

इसके अलावा क्षेत्र में शुलभ शौचालय की सुविधा न होने से महिलाओं और ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि मार्केट में न तो पीने के साफ पानी की व्यवस्था है और न ही कोई प्याऊ या जलसेवा केंद्र मौजूद है। गर्मियों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। महिला ग्राहकों की सुविधा के लिए कोई विश्राम स्थल या सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। समस्याएं सुनने के बाद समाजसेवी शराफत हुसैन ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही इन मुद्दों को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निकाय के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा, "व्यापारियों की समस्याएं शहर की रीढ़ हैं। यदि उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो शहर का विकास अधूरा रह जाएगा। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि जल्द से जल्द समाधान हो।" व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी तैयार कर प्रशासन को सौंपने की योजना बनाई है, जिसमें जाम की समस्या, पार्किंग की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, प्याऊ की स्थापना और महिला सुरक्षा जैसे बिंदु प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

 इस मुलाकात से व्यापारियों में आशा की किरण जगी है कि शायद अब उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का हल निकलेगा। इस अवसर पर नवीन मुतनेजा, शीतलदास, बॉबी जैन, प्रशान्त गुप्ता, मुजीब बरकाती, विष्णु वार्ष्णेय, खलील खन्ना, साहनी, सुल्तान आलम, जावेद हुसैन, पण्डित जी, वैभव जैन दुकानदार व व्यापारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User