करौंदे के बाग में मिला युवती का कंकाल, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

May 03, 2025 - 18:14
0 3
करौंदे के बाग में मिला युवती का कंकाल, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

block-350 block-350

करौंदे के बाग में मिला युवती का कंकाल, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

सुराग ब्यूरो - मनोज जौहरी 

कायमगंज /फर्रूखाबाद। कायमगंज रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूर करौंदे के बाग में युवती का कंकाल मिला है। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुभानपुर में रेलवे स्टेशन से मात्र 100 मीटर दूर करौंदे के बाग में एक युवती का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सुभानपुर निवासी कुंवर सिंह अहिवरन सिंह के बाग में शव मिलने की सूचना पर सीओ संजय वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर जांच में युवती का कंकाल, कुछ दूरी पर बाल और सूखा खून मिला।

शव के पास काले रंग की पजामी और चड्डी भी बरामद हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुत्तों को मांस नोच कर भागते देखा था, जिसके बाद बाग में शव की जानकारी मिल। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ कायमगंज ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के साथ आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है। युवती की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से नमूने लिए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपड़ों की स्थिति के आधार पर पुलिस को दुष्कर्म के बाद की हत्या की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User