Kasganj news अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पहलगाम में मृतक लोगों को दी श्रद्धांजलि।

May 01, 2025 - 21:46
0 19
Kasganj news अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पहलगाम में मृतक लोगों को दी श्रद्धांजलि।

block-350 block-350

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पहलगाम में मृतक में लोगों को दी श्रद्धांजलि।

एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने भी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर किया पैदल मार्च। कासगंज।

कश्मीर के पहलगाम में कुछ दिन पूर्व हुए आतंकी अटैक में मृतक लोगों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर अटेवा ने पाकिस्तान की इस कायरता पर रोष व्यक्त किया। गुरुवार की शाम रेलवे स्टेशन से शहीद स्तंभ तक अटेवा पेंशन बचाओ मंच एवं एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस ने मृतकों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर पैदल मार्च निकाला। संगठन के सदस्यों ने अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर पैदल मार्च में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अटेवा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटेवा परिवार मृतकों के परिवार वालों के साथ है, तथा इस क्रूर हरकत पर पाकिस्तान के विरुद्ध रोष प्रकट किया। इस मौके पर राधा प्यारी रावत, सुमन कुरील, विनीता यादव, हेमलता, नीलम, मीनू कुमारी, गौरव शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, दिलीप यादव, अंकित पुंढीर, अमित यादव, सत्य नारायण, देवेंद्र यादव, जावेद अली, शैलेन्द्र सिंह, मनोज यादव, सत्यनारायण, मलिखान सिंह पाल, प्रमोद कुमार, उमेश दीक्षित, फुरकान अली, जुगेंद्र सिंह, द्वारिका प्रसाद, रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, जयवीर सिंह, देवेश, सतीश चंद्र पाल, सोमेंद्र बाबू सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User