Kasganj news पुलिस में कार्यरत स्वान जॉनी का बीमारी से निधन।

May 01, 2025 - 07:32
0 4
Kasganj news पुलिस में कार्यरत स्वान जॉनी का बीमारी से निधन।

block-350 block-350

जनपद कासगंज पुलिस में कार्यरत स्वान जॉनी का बीमारी से निधन।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई व किया गया अंतिम संस्कार।

जनपद कासगंज पुलिस में नियुक्त ट्रैकर स्वान जॉनी (ब्रीड जर्मन शेफर्ड मेल) जन्म तिथि 23/10/2013 का आज दिनांक 30.04.2025 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज के दौरान देहांत हो गया है, बाद पीएम राजकीय सम्मान के साथ पुलिस लाइन कासगंज में स्वान जॉनी को अंतिम विदाई दी गई । बहादुर स्वान जोनी द्वारा समय-समय पर जनपद में हुई सनसनीखेज घटनाओं का अनावरण कराया गया है। स्वान जॉनी की बहादुरी पर वर्ष 2022 में उप्र0 पुलिस द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया एवं स्वान जोनी द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का कासगंज पुलिस सदैव आभारी रहेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती , क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान,प्रतिसार निरीक्षक कासगंज रविन्द्र कुमार मालिक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देकर अंतिम संस्कार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User