Agra News : भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा देवर, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान

Agra News : भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा देवर, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान

Apr 26, 2025 - 08:34
0 889
Agra News : भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा देवर, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि देवर जबरन संबंध बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है। उसने पति को इस बारे में बताया तो सजा के तौर पर उसके साथ ही मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं पति ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उनका निकाह सदर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।

ये झगड़े देख देवर की हिम्मत भी बढ़ गई। सुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर देवर को पीछे लगा दिया। विवाहिता ने बताया कि 1 जनवरी को देवर कमरे में आ गया। अश्लील बातें करने लगा। विरोध पर गालीगलौज करते हुए कपड़े फाड़ दिए। छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पति आ गया। उससे देवर की शिकायत की। तब पति ने कहा कि इस घर में रहना है तो मेरा भाई जैसा कहता है वैसा करना होगा। इसके बाद लगातार उत्पीड़न करते रहे। 20 मार्च को फोन पर पति ने तीन तलाक बोल दिया। एसीपी सदर विनायक भौसले ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User