UP Crime: शादी का झांसा देकर प्रेमी को घर बुलाया, जयमाला की जगह पहनाई जूतों की माला

Sep 07, 2023 - 11:50
0 438
UP Crime: शादी का झांसा देकर प्रेमी को घर बुलाया, जयमाला की जगह पहनाई जूतों की माला

block-350 block-350

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक शख्स को शादी का झांसा देकर बुलाया गया और जयमाला की जगह गले में जूते की माला डाल दी। स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला थाना नगीना क्षेत्र के हरगांव चांदन गांव का है. पुलिस ने बताया कि युवक को शादी का झांसा देकर गांव में बुलाया गया. यहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और जूते की माला पहनाकर अपमानित किया।

 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद शुरू की जांच पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. सूत्रों की मुताबिक यहां मोहम्मदपुर देवमल थाना मंडावर के रहने वाले तरुण का प्रेम प्रसंग अपने दोस्त की साली के साथ चल रहा था. प्रेमिका नगीना थाना के हरगांव चांदन की निवासी है।

 पीड़ित का कहना है कि प्रेमिका पक्ष के लोगो ने उसको फोन करके बुलाया था और उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई. कपड़े उतार दिए गए और जूते की माला गले में डालकर अपमानित किया गया है. सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो मालूम हो कि घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के भीड़ के बीच में खड़ा और उसके शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं है. मालूम होता है कि लड़का उसे जाने देने की अपील करता है मगर एक शख्स उसके हाथ पकड़कर खड़ा रहता है. फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि पास खड़े शख्स ने जूते के माला बनाई और लड़के गले में डाल दी. हालांकि तभी एक शख्स भीड़ से बाहर निकला और लड़के को बचाने की कोशिश की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User