भारतीय किसान यूनियन भानु ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई

Apr 14, 2025 - 18:04
0 7
भारतीय किसान यूनियन भानु ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई

block-350 block-350

कायमगंज/फर्रुखाबाद। आज 14 अप्रैल 2025 को भारतीय किसान यूनियन भानु ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर कायमगंज में दुर्गा टाकीज के पास घसिया चिलौली स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।बाबासाहेब अंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया।शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों के उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का अमूल्य योगदान हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

उनके विचार, संघर्ष और नेतृत्व हम सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला संगठन सचिव रामवीर, जिला सचिव प्रताप सिंह गंगवार, तहसील अध्यक्ष विजय शाक्य, विनीत कुमार सक्सेना,श्योराज आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User