Kasganj news भाकियू स्वराज का उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

Apr 08, 2025 - 17:08
0 6
Kasganj news भाकियू स्वराज का उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

block-350 block-350

आवश्यक एवं विशेष सूचना भारतीय किसान यूनियन स्वराज के सभी किसान, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, जनपद कासगंज में पुलिस द्वारा, मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए, किसानों के प्रति द्वेष भावना रखते हुए, कासगंज पुलिस अधीक्षक महोदया की अनुभवहीनता, पद व हैसियत का दुरुपयोग करते हुए, किसानों, व भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों पर झूठे व बनावटी मुक़दमे पंजीकृत किए जा रहे हैं, किसानों व भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ता पदाधिकारियों पर द्वेष भावना के चलते, कासगंज पुलिस द्वारा पंजीकृत किए गए, झूठे व बनावटी मुक़दमे समाप्त किए जाने की मांग को लेकर,कासगंज पुलिस की मनमानी, व भ्रष्ट कार्यशैली के विरोध में, दिनांक 10/04/2025 को,संपूर्ण उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर, महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। सभी किसान, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, अपनी अपनी ज़िम्मेदारी सुनिश्चित करें। भारतीय किसान यूनियन स्वराज जिंदाबाद माननीय कुलदीप पाण्डेय जी जिंदाबाद आशीष पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष उ०प्र० भारतीय किसान यूनियन स्वराज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User