प्रजापति समाज सेवा समिति जलेसर ने मनाया होली मिलन समारोह

Mar 25, 2025 - 19:15
0 28
प्रजापति समाज सेवा समिति जलेसर ने मनाया होली मिलन समारोह

block-350 block-350

जलेसर /एटा। प्रजापति समाज सेवा समिति जलेसर का होली मिलन समारोह का आयोजन मां गायत्री गेस्ट हाउस सासनी रोड जलेसर में हुआ सर्वप्रथम महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके बाद फूलों की होली खेली गई होली मिलन समारोह में प्रजापति समाज के हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर फूलों की होली खेल कर होली का उत्सव मनाया गया ।

विधायक जलेसर संजीव कुमार दिवाकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए एवं किसी चौक पर प्रजापति प्रथम शहीद रामचंद्र विद्यार्थी मूर्ति एवं रोड पर गेट बनाने का आश्वासन दिया, नीलम प्रजापति ने अपने वक्तव्य में बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि चाहे एक रोटी कम खाएं, बेटी को जरूर पढ़ाए ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक संजीव कुमार दिवाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शरद कुमार प्रजापति विश्व हिंदू महासंघ ब्रज संभाग प्रभारी, नीलम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा, अध्यक्ष - भूरी सिंह प्रजापति सरोज कुमार प्रजापति वरिष्ठ कोषाधिकारी एटा ,महेंद्र प्रजापति वरिष्ठ समाज सेवी , मास्टर केदारी लाल शंकर लाल ,बाई पी सिंह जलेसर, गौरव प्रजापति पवन कुमार प्रजापति प्रधान सकरौली लीलाधर कोसमा ,राजकुमारी गोला ,देवकीनंदन गोला, पूरन प्रजापति मलखान सिंह प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन रामजीलाल उर्फ विवेक प्रजापति ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User