Etah News : दुष्कर्म के आरोपी हटाए गए जेलर, दारोगा बर्खास्त

Etah News : दुष्कर्म के आरोपी हटाए गए जेलर, दारोगा बर्खास्त

Mar 20, 2025 - 11:36
0 405
Etah News : दुष्कर्म के आरोपी हटाए गए जेलर, दारोगा बर्खास्त

block-350 block-350

एटा। जिला कारागार में जेलर पर लग रहे आरोपों पर लंबे समय बाद कार्रवाई की गाज गिर गई। जेलर पर सनसनीखेज आरोप लगाकर वीडियो प्रसारित करने वाले दारोगा को बर्खास्त कर दिया गया। दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में घिरे जेलर को हटाते हुए झांसी जिला कारागार से संबद्ध कर दिया गया है।

मामले की शुरूआत दो माह पूर्व हुई। जेल में तैनात दारोगा राजीव हंस ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसमें जेलर प्रदीप कुमार पर उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। दारोगा ने कहा था कि जेलर उससे महिलाओं की मांग करते हैं। उसे छुट्टी नहीं देते। इसके साथ ही दारोगा ने आत्महत्या करने की धमकी दी थी। मामला बढ़ने के बाद दारोगा को कासगंज जेल से संबद्ध करते हुए डीआइजी जेल ने आगरा जेल अधीक्षक को जांच सौपी थी। दारोगा को किया गया बर्खास्त जांच अधिकारी ने दारोगा को अनुशासनहीनता और नियमावली के उल्लंघन का दोषी पाते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद दारोगा को बर्खास्त कर दिया।

जेलर प्रदीप कुमार भी आरोपों से घिरे रहे। पिछले माह आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली नर्स ने जेलर के आवास पर हंगामा करते हुए दुष्कर्म के आरोप लगाए। उसका कहना था कि कोरोना काल में जेलर की तैनाती आगरा में थी। वह जेल में टीकाकरण के लिए जाती थी। मां की जांच के बहाने उसे अपने घर बुलाकर जाल में फंसा लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बाद में गर्भपात कराते हुए धमकी दी। महिला ने जेलर के खिलाफ तीन दिन पूर्व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई कर दी गई।

जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया जेलर प्रदीप को झांसी कारागार से संबद्ध किया गया है जबकि दारोगा को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। जेलर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। गाजीपुर के जिला कारागार से अवैध फोन बूथ चलाने के मामले में गाजीपुर कारागार के जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी कारागार राजेश कुमार श्रीवास्तव की जांच के आधार पर कारागार अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह के विरुद्ध भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इसी अवैध फोन बूथ से धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद गाजीपुर के रेवतीपुर के नगदीलपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने पीड़ितों को फोन कर केस वापस लेने की धमकी दी थी। इसके बाद जेल में चलाए जा रहे अवैध फोन बूथ की पोल खुली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User