Etah News : सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Oct 29, 2026 - 08:30
0 1
Etah News : सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

block-350 block-350

Etah News : सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

एटा।अलीगंज थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लूट की योजना बनाने और लूटे गए सामान के बंटवारे में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि नवाबगंज रोड से ग्राम पुराहार जाने वाले मार्ग पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों से बैग छीन लिया।

बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी हुई थी। इस मामले में अलीगंज थाने पर मुकदमा संख्या 258/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गौरव पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम हरचंद्रपुर, थाना कोतवाली मैनपुरी और मंगलम पुत्र महेश निवासी मोहल्ला पथरिया, कस्बा भोगांव, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जारी विवरण के मुताबिक, गौरव के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मंगलम के खिलाफ भी मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना अलीगंज पुलिस की थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User