उतर प्रदेश में 40 आईपीएस अफसरों के तबादले, मिला चार्ज

उतर प्रदेश में 40 आईपीएस अफसरों के तबादले, मिला चार्ज

Mar 18, 2025 - 13:33
0 14
उतर प्रदेश में 40 आईपीएस अफसरों के तबादले, मिला चार्ज

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं. इस बार 32 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. डीजीपी मुख्यालय से अटैच डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी पीएसी मध्य जोन बनाया गया है।

अपर्णा कुमार को डीआईजी मानवाधिकार लखनऊ में तैनाती दी गई है, तो वहीं अशोक कुमार को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर बनाया गया है. एलवी एंटोनी देव कुमार को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अतुल शर्मा को डीआईजी पीएसी कानपुर अनुभाग सौंपा गया है. इसी तरह शैलेंद्र कुमार राय को एसपी लोक शिकायत डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, देवेंद्र कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, आयुष श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर और आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक संभल बनाया गया है। इसके अलावा बजरंगबली को सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, दिनेश यादव को सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, अजय प्रताप को सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, नेपाल सिंह को सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, कमलेश बहादुर को सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, राकेश कुमार सिंह को सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, लाल भरत कुमार पाल को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा, अनिल कुमार यादव को डीसीपी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट,

रोहित मिश्रा को एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, शिवराम यादव को एसपी पीटीएस मेरठ और दीपेंद्र नाथ चौधरी को डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। उधर, प्रमोशन के बाद डीआईजी बने 12 आईपीएस अफसरों को तैनाती मिल गई है. हेमंत कुटियाल को डीआईजी एसएसएफ लखनऊ का जिम्मा सौंपा गया है. इसी तरह शालिनी को डीआईजी पीएसी मुरादाबाद, स्वप्निल ममगाई को डीआईजी पीएसी मेरठ, डी प्रदीप कुमार को पुलिस महानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ, अरुण कुमार श्रीवास्तव को डीआईजी पीएसी अयोध्या अनुभाग, सूर्यकांत त्रिपाठी को डीआईजी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ, विकास कुमार वैद्य को डीआईजी स्थापना डीजीपी मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार सक्सेना को डीआईजी पीटीएस सुल्तानपुर, सुनीता सिंह को डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, कमला प्रसाद यादव को डीआईजी एंटी करप्शन लखनऊ, तेज़ स्वरूप सिंह को डीआईजी कार्मिक डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और हृदयेश कुमार को डीआईजी ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User