एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।

Mar 08, 2025 - 21:20
0 43
एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।
एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।

block-350 block-350

एफ. एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।

एफ एस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया जिसमें आये हुये मुख्य अतिथि श्री चंदन पाण्डेय सहायक आयुक्त खाद्य विभाग, श्री भक्तबांधव गिरधारी जी महाराज (फिनलैण्ड), श्री भक्तबांधव जगमोहन जी महाराज (इग्लैण्ड), पूज्य श्री दीदी राधा दासी  (यू0एस0ए0), पूज्य श्री दीदी रागलेखा दासी  (यू0के0), पूज्य श्री दीदी योगमाया दासी  (लिथमैनिया), कुलाधिपति डाॅ0 दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 योगेश यादव, डाॅ0 राहुल यादव, डाॅ0 नितिन यादव, कुलपति डाॅ0 संजीव भारद्वाज, महानिदेशक डाॅ0 अभिनव श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।

तत्पश्चात अतिथियों ने सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने आये हुये अतिथियों के समक्ष आज के दिवस के अनुकूल मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे आये हुये अतिथि मंत्र मुक्त हो गये। विद्यार्थियों की प्रस्तुति के पश्चात आये हुये विदेशी अतिथियों ने बृज महोत्सव के रुप में होली के पूर्व श्रीकृष्ण तथा राधा के मनमोहक गानों के साथ सभी विद्यार्थियों तथा अतिथियों का मनमोह लिया एवं उन्होने पुष्प वर्षा कर बृज की होली का आनन्द अतिथियों एवं विद्यार्थियों में भर दिया तथा सभी श्रोतागण को भक्ति में लीन कर दिया।

 इस अवसर पर कुलाधिपति डाॅ. दिलीप यादव ने कहा कि महिला का सभी लोगो को सम्मान करना चाहिये तथा हमें उन्हे आजादी देने का पूरा अवसर देना चाहिये। तत्पश्चात विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रुप में प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे प्रोत्साहित किया एवं आये हुये अतिथियों को शाॅल पहनाकर एवं स्मति चिन्ह देकर उन्हे सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में डाॅ. आर. एस. खान द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User